Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
द जागरण टाइम्स, अयोध्या। भादो मास की परिवर्तनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ इन कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता की। गीता स्वाध्याय संस्था के संस्थापक, भगवत गीता गोल्ड मेडलिस्ट, गीता गान प्रवीणा, गीता रथ सारथी अवॉर्ड की विजेता स्मृति डी. सौजन्या जी के नेतृत्व में तथा राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र संरक्षण में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में गीता यज्ञ आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से सौ से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
द जागरण टाइम्स,अयोध्याधाम। अशोक सिंहल की 100वीं जन्मजयंती (जन्मजयंती शताब्दी वर्ष) के शुभ अवसर पर पिछले वर्षो की भांति इस साल भी अशोक सिंहल फाउण्डेशन, विश्व हिन्दू परिषद एवं भगवान महावीर विकलांग कल्याण सहायता समिति, जयपुर के माध्यम से कारसेवक पुरम, अयोध्या धाम में 27 सितम्बर से 1 अक्तूबर 2026 तक निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर का आयोजन सुनिश्चित है। शिविर में दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर, तिपहिया-साईकल, श्रवण यंत्र, बैसाखी तथा व्हीलचेयर का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। जरूरतमंदों की निःशुल्क खून एवं नेत्रों की जाँच की जाएगी साथ ही चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।…
द जागरण टाइम्स। रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 36 प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। कुल 36 जगहों पर (राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को मिलाकर) प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं बिहार के सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी के साथ ही हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।…
द जागरण टाइम्स। रायपुर। रायपुर में सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध दुकानों को हटाने के दौरान नगर निगम के दस्ते और सब्जी फल व्यापारियों के बीच कई बार तीखी झड़पें और विरोध-प्रदर्शन देखने को मिलता है और आज वही मामला भाटागांव से सामने आया जहां सब्जी व्यापारियों ने निर्धारित जगह छोड़कर सड़क किनारे सब्जी लगाई जिस पर निगम के अधिकारियों ने उन्हें फटकार लगाते हुए कार्रवाई की है।यह पूरा मामला भाटागांव क्षेत्र के पानी टंकी के पास का था जहां पर सब्जी बेचने वालों के लिए एक निश्चित जगह नगर निगम में तय की थी लेकिन उससे अलग होकर सड़क…
द जागरण टाइम्स। रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ ममता साहू ने राज्य महिला आयोग की टीम के साथ राज्य स्तरीय पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास, शंकर नगर, रायपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं की समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
द जागरण टाइम्स। National Ayurveda Day 2026। देशभर में आज यानी 23 सितंबर 2026 को 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। इस साल का मुख्य कार्यक्रम महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” (Ayurveda for a Healthier Tomorrow) रखी गई है। पहली बार 23 सितंबर को तय तारीख पर आयुर्वेद दिवस आयुर्वेद दिवस पहले धनतेरस के दिन मनाया जाता था, जिसकी तारीख हर साल बदलती थी। केंद्र सरकार ने 2025 में राजपत्र अधिसूचना के जरिए 23 सितंबर को हर साल आयुर्वेद दिवस मनाने की निश्चित तारीख घोषित की।…
द जागरण टाइम्स। बालकोनगर । भारत जब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब ऊर्जा क्षेत्र आर्थिक विकास और औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पारंपरिक बिजली उत्पादन से लेकर सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और बिजली पहुंचाने वाले नेटवर्क तक, देश का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही डेटा सेंटर, डिजिटल सुविधाओं, उद्योगों और व्यवसायों के विस्तार से भरोसेमंद बिजली की मांग भी बढ़ रही है।बिजली का उत्पादन करना केवल शुरुआत है, उसे जरूरत की…
Asian Games 2026: भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए एशियन गेम्स का इतिहास अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। भारत ने इस प्रतियोगिता में कई बार शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वेटलिफ्टिंग में अब तक गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब नहीं हुआ है। ऐसे में 2026 एशियन गेम्स में भारतीय महिला वेटलिफ्टिंग टीम की अगुवाई करने जा रहीं स्टार खिलाड़ी मीराबाई चानू के पास इतिहास बदलने का बड़ा मौका होगा। अगर चानू इस बार पोडियम पर पहुंचती हैं, तो उनके नाम एक खास उपलब्धि जुड़ सकती है। भारतीय महिला वेटलिफ्टिंग टीम में चार खिलाड़ी शामिल हैं और टीम से देश को…
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी से सफल बनाने दिए निर्देश अभियान के शेष कार्यक्रमों की समयबद्ध तैयारी और बेहतर समन्वय हेतु किया निर्देशित,सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दिए आवश्यक निर्देश द जागरण टाइम्स। कोरबा, 22 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की।बैठक में उन्होंने अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों की रूपरेखा, तिथि और…
कोरबा, 22 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की।बैठक में उन्होंने अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों की रूपरेखा, तिथि और आयोजन स्थलों को अंतिम रूप देते हुए सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान को सार्थक, प्रभावी और जनोन्मुखी स्वरूप देने के लिए शासन, प्रशासन तथा आमजन के समन्वित प्रयास…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
