द जागरण टाइम्स, अयोध्या। भादो मास की परिवर्तनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ इन कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता की।

गीता स्वाध्याय संस्था के संस्थापक, भगवत गीता गोल्ड मेडलिस्ट, गीता गान प्रवीणा, गीता रथ सारथी अवॉर्ड की विजेता स्मृति डी. सौजन्या जी के नेतृत्व में तथा राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र संरक्षण में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में गीता यज्ञ आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से सौ से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



