द जागरण टाइम्स। रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 36 प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। कुल 36 जगहों पर (राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को मिलाकर) प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं बिहार के सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी के साथ ही हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस संबंध में राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी चरुण चुग ने आदेश जारी कर दिये हैं।





केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



