Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
द जागरण टाइम्स, बिलासपुर। एसईसीएल में राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत 25 सितंबर 2026 को एसईसीएल मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित इस साहित्यिक संध्या में देश के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से हास्य, व्यंग्य, गीत एवं ओज की अनूठी छटा बिखेरी।कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी) – संचालन रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक (तकनीकी) – योजना एवं परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेन्द्र नाथ श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती इप्सिता…
द जागरण टाइम्स। राजस्थान। बीकानेर जिले लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। बीते दिन उनकी गाड़ी से 8 लाख 14 हजार रुपये से अधिक की नकदी मिलने के बाद एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ाया। सर्च कार्रवाई के दौरान उनके घर से करीब एक किलो सोने के बिस्किट, आभूषण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गाड़ी की तलाशी में मिले 8.14 लाख रुपये जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम एसीबी की टीम ने एएसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में नोखा रोड पर औचक चेकिंग के दौरान…
द जागरण टाइम्स। मध्य प्रदेश। शहडोल जिले में पिछले 48 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच बाणसागर बांध में जलभराव बढ़ने के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे 18 में से 12 गेट खोल दिए गए। कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश और बांध में बढ़ती आवक को देखते हुए जल निकासी बढ़ाई गई है। करीब 6 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब बांध के 12 गेट एक साथ खोले गए हैं। प्रशासन और बांध प्रबंधन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे बाणसागर…
द जागरण टाइम्स। मथुरा। वृंदावन। वृंदावन के वाराहघाट स्थित एक आश्रम में संत प्रेमानंद से दीक्षित युवा साधु ने शुक्रवार को चार मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। उसके कमरे से खून से सना ग्राइंडर मिला है। इसके मद्देनजर पुलिस कई बिंदुओं से तफ्तीश कर रही है। वाराह घाट क्षेत्र में प्रेमानंद महाराज का केलिकुंज आश्रम है। इससे कुछ दूर ही चार मंजिला गुरु कृपा कुंज आश्रम है। इसमें सिर्फ प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य रहते हैं। इसी आश्रम की सबसे ऊपरी मंजिल से शुक्रवार सुबह उनके…
द जागरण टाइम्स। रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बंदर अचानक शराब की दुकान में घुस गया और वहां रखी शराब की बोतल लेकर उसे पीने लगा। बंदर ने बोतल से शराब पीने के बाद कुछ ही देर में अपना संतुलन खो दिया और दुकान के अंदर ही सो गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला ओरमांझी चौक स्थित शराब की दुकान का है। रात के समय अचानक एक बंदर दुकान के अंदर पहुंच…
द जागरण टाइम्स। राजिम। त्रिवेणी संगम में लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते प्राचीन बाबा कुलेश्वरनाथ मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पैरी, सौंदर और महानदी तीनों नदियां इस समय पूरे उफान पर हैं, जिसके चलते मंदिर परिसर में तेजी से पानी भर गया है।जानकारी के अनुसार, मंदिर के चबूतरे के ऊपर से भी पानी बह रहा है, और नंदी बाबा की प्रतिमा के ऊपर से पानी गुजरने लगा है। जलस्तर में हुई इस तेज बढ़ोतरी को देखते हुए इसे कई वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के रूप में देखा जा रहा है। त्रिवेणी संगम में तीनों नदियों के बढ़े जलस्तर…
द जागरण टाइम्स, कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने कोरबा में तीन सड़क मार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए राज्य शासन को जमा आधार पर 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर प्रशासनिक सहमति दी है।इन मार्गों में सीतामणी से उरगा होते हुए भारतमाला चौक तक, मेन बैरियर से ट्रायजंक्शन (राजा होटल) तक तथा रेलवे क्रॉसिंग से गौमाता चौक तक के मार्ग शामिल हैं।एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने कलेक्टर कोरबा श्री कुणाल दुदावत को भेजे पत्र में बताया है कि प्रस्ताव पर एसईसीएल की कार्यात्मक निदेशक समिति की बैठक में प्रशासनिक सहमति दी गई।
द जागरण टाइम्स। मध्य प्रदेश। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक 730 मीटर मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। योजना में 272 भवन प्रभावित होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक मकान और बहन कलावती यादव के मकान का हिस्सा भी सड़क चौड़ीकरण की जद में आया है। धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने जा रहे भव्य सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियां और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम तेजी से जारी है। इसी कड़ी में पुराने शहर के यातायात को सुगम बनाने के…
द जागरण टाइम्स। यूपी। लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड स्थित शंख एयरलाइंस के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया। आयकर विभाग के कई अधिकारी एक साथ संख टावर पहुंचे और कंपनी के तीन मंजिला कार्यालय में जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम कंपनी के मालिक श्रवण विश्वकर्मा से भी पूछताछ कर रही है। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से कंपनी के कारोबार और वित्तीय लेन-देन से संबंधित जानकारी ली जा रही है। टीम ने कर्मचारियों…
द जागरण टाइम्स। रायपुर: चक्रवात अर्नब के प्रभाव से पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में देर रात से ही मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बालोद, धमतरी, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, महासमुंद और कांकेर जैसे जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर शहर में भरा पानीलगातार हो रही इस मूसलाधार बारिश से राजधानी रायपुर के निचले इलाकों, मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। रायपुर के आसपास के…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
