द जागरण टाइम्स,अयोध्याधाम। अशोक सिंहल की 100वीं जन्मजयंती (जन्मजयंती शताब्दी वर्ष) के शुभ अवसर पर पिछले वर्षो की भांति इस साल भी अशोक सिंहल फाउण्डेशन, विश्व हिन्दू परिषद एवं भगवान महावीर विकलांग कल्याण सहायता समिति, जयपुर के माध्यम से कारसेवक पुरम, अयोध्या धाम में 27 सितम्बर से 1 अक्तूबर 2026 तक निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर का आयोजन सुनिश्चित है। शिविर में दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर, तिपहिया-साईकल, श्रवण यंत्र, बैसाखी तथा व्हीलचेयर का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। जरूरतमंदों की निःशुल्क खून एवं नेत्रों की जाँच की जाएगी साथ ही चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। विगत पांच वर्षों में इस प्रकल्प के माध्यम से देश के छह राज्यों से 5000 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया है।शिविर के पहले दिव्यांगजनों का पंजीकरण कराया जाता है, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितम्बर थी। यह जानकारी साझा करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं अशोक सिंहल फाउण्डेशन के न्यासी चम्पत राय ने एक संदेश द्वारा कृत्रिम अंगों एवं उपकरणों की संख्या सीमित बताते हुए दिव्यांगजनों को जल्द पंजीकरण कराने का निवेदन किया है। अभी तक ऑनलाइन 1100 से ज्यादा दिव्यांगजनों ने अपने पंजीकरण की पुष्टि प्राप्त की है। ऑफ लाइन फार्म भी भरे जा रहे हैं।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



