Author: Tarun Mishra

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।

द जागरण टाइम्स , अयोध्या, 10 अक्टूबर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा संचालित सभी रसोईघरों को आज भोग प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ आज पीएफसी कान्फ्रेंस हाल में इस संबंध में संपन्न बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव गोविन्द देव गिरि, ट्रस्टी कृष्ण मोहन,महंत दिनेन्द्रदासजी, जगदीश आफले आदि की उपस्थिति में ट्रस्ट को औपचारिक रूप से प्रमाणपत्र सौंपे गए।

Read More

द जागरण टाइम्स, इंदौर 10 अक्टूबर। महा नगर की वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृति कर्मी डॉ. गायत्री शर्मा ‘प्रीत’ को केरल में भारतीय भाषा संस्कृति रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। डॉ. गायत्री शर्मा को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। अनेक सम्मान से अलंकृत गायत्री लंबा समय छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में व्यतीत हुआ है।केरल के पलक्कड़ जिले में स्थित मलमपूझा नामक स्थान पर मलयगिरी आध्यात्मिक चेतना शिविर 2026 में उत्तर भारत एवं दक्षिण भारत संस्कृति मिलन समारोह आयोजित हुआ। चार दिवसीय आवासीय शिविर में देश-विदेश तथा भारत के 18 राज्यों…

Read More

जबलपुर। मैहर मेले को लेकर जबलपुर रेल मंडल की तैयारी अलग-अलग स्टेशनों के लगभग 50 कर्मचारियों की मेले में तैनाती की गई है। नवरात्र पर मैहर मेले के दौरान जबलपुर से मानिकपुर तक टिकट जांच के लिए स्पेशल स्क्वायड चलेगी। मां शारदा देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को स्टेशन पर नियंत्रित करने के लिए जबलपुर रेल मंडल ने तैयारी कर ली है। यात्रियों को आसानी से अनारक्षित टिकट उपलब्ध हो सके, इसलिए अतिरिक्त टिकिट काउंटर, एटीवीएम के साथ ही प्रयागराज मेले के मोबाइल टिकट सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।

Read More

पुलिस के साथ ग्रामीणों ने लिया गांव को नशे से दूर रखने का संकल्प, युवाओं को जागरूक करने पर जोर द जागरण टाइम्स, रायगढ़, 10 अक्टूबर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चारमार में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान पर चिंता जताते हुए गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य की डबल इंजन सरकार आज अन्नदाता किसान को बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के लिए अन्नदाता किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार हैं। इसीलिए अन्नदाता किसान के अधिकार की रक्षा और उसकी खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 के बाद किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए राज्य सरकार की योजनाओं को सराहा। सीएम योगी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’…

Read More

जयपुर । दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों के खिलाफ राजस्थान में पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। जयपुर में पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रहे 24 लोगों को हिरासत में लिया है। सीकर और अलवर में भी इसी तरह की कार्रवाई किए जाने के आरोप लगे हैं। इस बीच, दिल्ली में संभावित यातायात बाधाओं के मद्देनजर रेलवे ने राजस्थान से गुजरने वाली 12 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि दो अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर में शुक्रवार रात तक प्रदर्शन…

Read More

दिल्ली। दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रदर्शन को लेकर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रोकने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन को दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। दिल्ली में भारी प्रशासनिक सख्ती और प्रमुख गिरफ्तारियां एयरपोर्ट…

Read More

मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी ने रायगढ़ पुलिस को किया सम्मानित द जागरण टाइम्स,रायगढ़ 10 अक्टूबर । प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए नवाचारों की प्रदेश स्तर पर सराहना की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में विशेष कर युवाओं के लिए आयोजित “लघु फिल्म प्रतियोगिता” को प्रदेश के जिलों में अनूठे नवाचारों में शामिल किया गया। इस उपलब्धि के लिए रायगढ़ पुलिस को रायपुर में आयोजित साइबर जागृति अभियान अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री , गृहमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा…

Read More

धमतरी: गंगरेल में आदिशक्ति मां अंगारमोती मंदिर है. इस मंदिर में 11 अक्टूबर को शाम 5 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ज्योत-जवारा का आयोजन किया जाएगा. इस बार घी और तेल की 7 हजार से ज्यादा ज्योत प्रज्ज्वलित होने की उम्मीद है. ज्योत के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन सुविधाआदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन मरई ने बताया कि मन्नत की ज्योत के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है. अब तक करीब 40 प्रतिशत पंजीयन ऑनलाइन हुए हैं. नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर परिसर में लगभग 150 युवक-युवतियां सेवादार के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.…

Read More

रायपुर। शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान मातारानी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं और त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले आम यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं। नवरात्र के दौरान मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा देवी और छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में लाखों श्रद्धालु शीश नवाते हैं। इस भारी भीड़ और दबाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे ने ट्रेनों के अस्थायी ठहराव, फेरों में वृद्धि और अतिरिक्त कोच जोड़ने का व्यापक निर्णय लिया है। रेल प्रशासन ने पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत मैहर…

Read More