Author: Tarun Mishra

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।

बिलासपुर। देशभक्ति का जज्बा जब पूरे गांव की पहचान बन जाए, तो नजारा भी ऐसा होता है कि हर कोई गर्व से भर उठे। बिलासपुर जिले के लखराम गांव में रोजाना शाम 4 बजे 30 लाउडस्पीकरों से वंदे मातरम की गूंज सुनाई देती है और इसके साथ ही गांव की रफ्तार थम जाती है। खेतों में काम करने वाले किसान, स्कूल के बच्चे, दुकानदार, मजदूर और राहगीर, सभी अपनी जगह रुककर राष्ट्रगीत के सम्मान में खड़े हो जाते हैं। इस अनूठी पहल के पीछे ग्रामीणों की सामूहिक सोच और देश की आने वाली पीढ़ी में देशप्रेम की भावना जगाने का…

Read More

सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव में जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, किसानों के हित, महिलाओं के सशक्तीकरण और देश के विकास में उनके नेतृत्व की भूमिका का उल्लेख किया गया।सरकार ने छत्तीसगढ़ में केंद्र की योजनाओं से हुए लाभों का भी ब्योरा सामने रखा। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसानों को आर्थिक सहायता, सड़क और रेल नेटवर्क के विस्तार तथा जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों…

Read More

द जागरण टाइम्स, एमपी सिवनी। ठंड के मौसम में बहुत बड़े हिस्से में लोगों के द्वारा उपयोग में ले जाने वाले सीताफल के संग्रहण पर मध्य प्रदेश के एक हिस्से में बेन कर दिया गया है । वनमंडल अधिकारी, उत्तर सिवनी वनमंडल द्वारा वनक्षेत्रों में जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सीताफल संग्रहण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, उत्तर सिवनी वनमंडल के अंतर्गत जिन वनक्षेत्रों से सीताफल का संग्रहण किया जाता है, उन समस्त वनक्षेत्रों को अक्टूबर 2026 तक की अवधि के लिए सीताफल संग्रहण हेतु निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया…

Read More

साष्टांग प्रणाम कर लिया प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद जागरण टाइम्स, अयोध्या 11 अक्टूबर । शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की सांसद एवं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने रामलला के समक्ष साष्टांग प्रणाम कर श्रद्धा और भक्ति के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के सचिव जगदीश आफले और केके तिवारी ने उनका स्वागत करते हुए अगवानी की। नवरात्र के पावन अवसर पर रामलला के दर्शन कर कंगना रनौत ने अपनी आस्था व्यक्त की। मंदिर…

Read More

बिलासपुर: नगर निगम के दृष्टि सभाकक्ष में निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी इंजीनियरों और ठेकेदारों की बैठक ली। काम में तेजी लाने,ठेकेदारों की समस्या और सुझाव को जानने के लिए बैठक रखी गई। इसमें इंजीनियर और अधिकारी भी शामिल थे। बैठक में कमिश्नर ने ठेकेदारों से दो टूक शब्दों में कहा की बारिश का सीजन अब समाप्ति की ओर है, ऐसे में युद्धस्तर पर काम में जुट जाएं और गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करें।

Read More

द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, विनोद उपाध्याय, 11अक्टूबर । तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि कोरबा जिले में कई प्रमुख सड़क है को पशुपालकों और उनकी मवेशियों ने अपनी सम्पत्ति समझ लिया है। उनकी दखल से लगता कुछ ऐसा ही है। हरदी बाजार क्षेत्र के कॉलेज चौक से उतरदा मार्ग होते हुए अंबेडकर चौक भाटापारा तक सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। खासकर रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देने से मोटरसाइकिल चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। वहीं,…

Read More

काठमांडू। Nepal Flood: नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। बुढ़ीगंडकी नदी में जलस्तर बढ़ने से चुमनुब्री गांवपालिका के पैयू और बगर गांवों में 35 मकान बहने की खबर है। बाढ़ की चपेट में आने से कई मोटर पुल और झूला पुल भी बह गए। प्रशासन ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। गोरखा के प्रमुख जिला अधिकारी धरेन्द्र कुमार मिश्र के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4:35 बजे भीषण बाढ़ आने की सूचना मिली।…

Read More

माँ दुर्गा की आराधना का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि आज धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ शुरू हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री शक्ति, स्थिरता और नवीन शुरुआत का प्रतीक है।

Read More

Navratri 2026: शारदीय नवरात्र का पर्व आज, 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. मां दुर्गा की आराधना के इन नौ दिनों में पहले दिन कलश स्थापना के साथ पूजा की शुरुआत होगी. नवरात्र के दौरान महाष्टमी, महानवमी, हवन और कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है. इस बार कलश स्थापना के मुहूर्त को लेकर भी श्रद्धालुओं के बीच उत्सुकता है. ऐसे में जानें प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना के शुभ मुहूर्त, चित्रा नक्षत्र, वैधृति योग, अष्टमी-नवमी और व्रत पारण से जुड़ी जरूरी जानकारी. शारदीय नवरात्र 2026 की प्रतिपदा तिथि पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि…

Read More

ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत द जागरण टाइम्स, कोरबा, 11अक्टूबर। कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने 10 अक्टूबर 2026 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न पैचों का निरीक्षण किया तथा विभागीय एवं ठेका श्रमिकों से संवाद किया। दौरे की शुरुआत में श्री साईराम ने व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन किया और माइन प्लान की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभागीय पैच का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने पार्थ शॉवेल एवं 240 टन क्षमता वाले डंपर के ऑपरेटरों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन भारत की…

Read More