,लूटा गया आईफोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद; तीसरा आरोपी फरार
जागरण टाइम्स, रायगढ़, 20 अक्टूबर। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी और चाकू की नोक पर लूटपाट के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया आईफोन और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों वारदातों में शामिल बताया जा रहा तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी और धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में घरघोड़ा पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र चौहान और सुमेष प्रधान के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पहचान परेड कराई, जिसमें पीड़ितों ने आरोपियों की पहचान की।रास्ता रोककर युवक से छीना आईफोनग्राम टेरम निवासी सूरज राठिया (24) ने 18 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई कि 13 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर बंगाली ढाबे के सामने गतिरोधक के पास काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद पीछे बैठे युवक ने उसकी जेब से आईफोन छीन लिया और तीनों रायगढ़ रोड की ओर भाग निकले। पुलिस ने अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर लूटे तीन हजार रुपयेदूसरी वारदात 16 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे घरघोड़ा बाईपास स्थित हनुमान ईंट भट्ठे के सामने हुई। बिहार निवासी ट्रेलर चालक रंजीत कुमार सिंह (33) के मुताबिक, बाइक सवार तीन युवकों ने उसके ट्रेलर को ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे नीचे उतारा और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों व बेल्ट से मारपीट की।आरोपियों ने पांच हजार रुपये की मांग की। रकम नहीं मिलने पर वे चालक का रेडमी मोबाइल, मोबाइल कवर में रखे तीन हजार रुपये और ड्राइविंग लाइसेंस लूटकर फरार हो गए। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में घरघोड़ा थाना में अपराध क्रमांक 315/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।मोबाइल बेचने की फिराक में थे आरोपी, बाइक भी जब्तपुलिस ने संदिग्धों की तलाश के दौरान सुरेंद्र चौहान और सुमेष प्रधान को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लूटे गए मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया था और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी समीर महंत उर्फ पप्पू, निवासी फोकटपारा, घरघोड़ा के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने सुरेंद्र चौहान से वारदात में प्रयुक्त काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और सुमेष प्रधान से पीड़ित का सफेद रंग का आईफोन बरामद किया। फरार आरोपी समीर महंत की तलाश जारी है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनीएसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि राहगीरों और वाहन चालकों को निशाना बनाकर झपटमारी, लूटपाट व मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।मामले के खुलासे में घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सिद्धांत एरेवार तथा आरक्षक हरीश पटेल, उद्यो पटेल और भानु चंद्रा की भूमिका रही।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



