
द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदी बाजार, विनोद उपाध्याय 17 अक्टूबर । शारदीय नवरात्रि अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधायक प्रेमचंद पटेल ग्राम पंचायत भलपहरी (कला) की इष्ट देवी मरकी माता के मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कटसीरा, भलपहरी स्थित मरकी माता मंदिर तथा ग्राम पंचायत खमरिया और कोरबी के झालापारा में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुखमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि गांव-गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा जारी है । ऐसे धार्मिक आयोजनों से आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार मिलते हैं और हमारी संस्कृति एवं परंपराएं मजबूत होती हैं। सभी लोगों को मिल-जुलकर धार्मिक आयोजनों में भाग लेना चाहिए और अपनी संस्कृति व संस्कारों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने मां दुर्गा से सभी क्षेत्रवासियों पर सदैव कृपा बनाए रखने की कामना की।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जायसवाल, छोटेलाल पटेल, सरपंच सावित्री कमता प्रसाद मरावी,प्रहलाद राठौर,मनराखन पटेल ,गोकुल राठौर ,रघुवीर राठौर,सनक सिंह सहित समिति के सदस्यगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



