साष्टांग प्रणाम कर लिया प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद
जागरण टाइम्स, अयोध्या 11 अक्टूबर । शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की सांसद एवं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन किए।

इस दौरान उन्होंने रामलला के समक्ष साष्टांग प्रणाम कर श्रद्धा और भक्ति के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर पहुंचने पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के सचिव जगदीश आफले और केके तिवारी ने उनका स्वागत करते हुए अगवानी की।

नवरात्र के पावन अवसर पर रामलला के दर्शन कर कंगना रनौत ने अपनी आस्था व्यक्त की। मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के दौरान भक्तिमय वातावरण रहा।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



