बिलासपुर: नगर निगम के दृष्टि सभाकक्ष में निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी इंजीनियरों और ठेकेदारों की बैठक ली। काम में तेजी लाने,ठेकेदारों की समस्या और सुझाव को जानने के लिए बैठक रखी गई। इसमें इंजीनियर और अधिकारी भी शामिल थे।
बैठक में कमिश्नर ने ठेकेदारों से दो टूक शब्दों में कहा की बारिश का सीजन अब समाप्ति की ओर है, ऐसे में युद्धस्तर पर काम में जुट जाएं और गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करें।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



