द जागरण टाइम्स l 01 नवंबर 2026। कोरबा शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की कवायद अब हकीकत बनने वाली है। केंद्र सरकार से स्वीकृत 40 ई-बसों के संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर निगम दिसंबर से इन बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी में है। नई सेवा शुरू होने से न सिर्फ शहर बल्कि उपनगरीय इलाकों और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।
केंद्र ने कोरबा जिले के लिए कुल 40 बसों को मंजूरी दी है, जिसमें 20 बड़ी ई-बसें और 20 ई-मिनी बसें शामिल हैं। नगर निगम ने इनके लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया है। सभी बसें रोजाना करीब 400 किलोमीटर तक शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में चलेंगी। एक बार फुल चार्ज होने पर एक बस लगभग 200 किलोमीटर का सफर तय कर सकेगी। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा और निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







