रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर स्थित बीजापुर जिले से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक और सुखद खबर सामने आई है। चार दशकों तक अशांति और सुरक्षा कारणों से वीरान पड़ा विश्वप्रसिद्ध इंद्रावती टाइगर रिजर्व लगभग 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सैलानियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
इलाके से माओवाद के खात्मे और शांति बहाली के बाद वन विभाग ने इस अभयारण्य को आगामी 1 नवंबर 2026 से पर्यटकों के लिए आधिकारिक रूप से खोलने का निर्णय लिया है। यह पहल बस्तर को देश के प्रमुख वाइल्डलाइफ और ईको-टूरिज्म मैप पर दोबारा स्थापित करेगी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



