जागरण टाइम्स, एमसीबी 29 अक्टूबर। जिले में शैक्षणिक सेवाओं को डिजिटल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जारी करने संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को पोर्टल के संचालन तथा स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर डिजिटल व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने में होने वाली अनावश्यक परेशानियों को कम करना है।*ई-जिला प्रबंधक एवं तकनीकी सहायक ने दी व्यावहारिक जानकारी*प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई-जिला प्रबंधक नारायण केवट एवं तकनीकी सहायक श्रवण कुमार लोधी द्वारा प्राचार्यों को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की तकनीकी प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान पोर्टल के उपयोग, विद्यार्थियों की आवश्यक जानकारियों की प्रविष्टि, विवरणों के सत्यापन तथा ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण के माध्यम से प्राचार्यों को डिजिटल प्रणाली के संचालन में दक्ष बनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि विद्यालय स्तर पर प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटियों और अनावश्यक विलंब की संभावनाओं को कम किया जा सके।*प्रशिक्षण की उपयोगिता: विद्यार्थियों को समय पर मिल सकेगा स्थानांतरण प्रमाण पत्र*स्थानांतरण प्रमाण पत्र विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज है, जिसकी आवश्यकता एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेने के दौरान होती है। विशेषकर शैक्षणिक सत्र के बीच विद्यालय परिवर्तन करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय पर टीसी प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक होता है। प्रमाण पत्र जारी होने में विलंब से विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आयोजित प्रशिक्षण से विद्यालयों के प्राचार्य ऑनलाइन माध्यम से स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। इससे प्रमाण पत्र तैयार करने और जारी करने में लगने वाले समय को कम करने, दस्तावेजों की जानकारी व्यवस्थित रखने तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।*विद्यालयीन कार्यों में बढ़ेगी पारदर्शिता और कार्यकुशलता*सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था से विद्यालयीन प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ेगा। ऑनलाइन प्रणाली से प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारियों का व्यवस्थित संधारण करने, अभिलेखों के प्रबंधन को सुगम बनाने तथा मानवीय त्रुटियों को कम करने में मदद मिलेगी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







