
नवीन पदस्थापना पर जल्द ज्वाइन करने के निर्देश
जागरण टाइम्स, सूरजपुर 29अक्टूबर। प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक ने एक आदेश जारी करते हुए जिले के आठ निरीक्षकों को नई पदस्थापना पर भेजा है। इनमें से पांच को थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि तीन अन्य को पुलिस अधीक्षक का रीडर, साइबर सेल और शिकायत शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए आदेश के अंतर्गत दो उप निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक के अतिरिक्त अनेक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को भी यहां से वहां किया गया है। सभी को जल्द ही नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







