
जागरण टाइम्स l 04 नवंबर 2026।रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को लेकर सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत में दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद सीबीआई को चंद्राकर की 8 दिन की पुलिस रिमांड मिल गई है।
अब 12 नवंबर तक एजेंसी उससे कड़ाई से पूछताछ करेगी। सुरक्षा कारणों को देखते हुए सीबीआई आरोपी को रायपुर के बजाय दिल्ली ले जाकर पूछताछ करने की तैयारी में है। इसी बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी चंद्राकर की कस्टडी हासिल करने के लिए कोर्ट में आवेदन लगा दिया है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







