Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
द जागरण टाइम्स,बालकोनगर 17 अक्टूबर । वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मरीजों की देखभाल और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कोरबा कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय टीबी जागरूकता एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई, जब कोरबा जिले की चुहिया ग्राम पंचायत में पिछले एक वर्ष के दौरान टीबी का कोई मामला सामने नहीं आया। कोरबा जिले के 40 से अधिक गांवों में…
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति ने किया आनंदित द जागरण टाइम्स, अयोध्या, 16 अक्टूबर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की यज्ञशाला में शुक्रवार को भारतीय शास्त्रीय नृत्य और रामायण की भक्तिमय परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री वेंकट अन्नमाचार्य सेवा ट्रस्ट, विशाखापत्तनम की ओर से आईं 134 मातृशक्तियों ने कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से सम्पूर्ण रामायण का मनोहारी मंचन किया। नृत्य की भाव-भंगिमाओं, आकर्षक मुद्राओं और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के जरिए कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को सजीव रूप में प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर…
शीघ्र स्वस्थ होकर क्षेत्र में लौटने की कामना की द जागरण टाइम्स, अम्बिकापुर 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने विधायक श्रीमती भगत के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।मंत्री श्री अग्रवाल ने विधायक श्रीमती भगत से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य के प्रति अपनी चिंता और संवेदनशीलता व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्रीमती भगत जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर…
द जागरण टाइम्स, नई दिल्ली 16 अक्टूबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, उदय भानु चिब सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की आज शाम 5 बजे इंदिरा भवन दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आंदोलन को गति देने कई अहम फैसले लिए गए।इस बैठक में छत्तीसगढ़ कोरबा जिले की यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अवंतिका तिवारी भी उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण बैठक में उनकी मौजूदगी से छत्तीसगढ़ के युवा नेतृत्व की भागीदारी प्रमुखता से सामने आई।
नवरात्र की बिखरी छटा दुर्गा पूजा मंडप में पहुंचकर आशीर्वाद लिया पूर्व एमएलए पुरुषोत्तम ने द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, 16 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र पर हरदीबाजार बस स्टैंड में मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित मां आदिशक्ति जगदंबा की प्रतिदिन सुबह-शाम विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। पंचमी पर कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, प्रतिनिधि रमेश अहीर, सांसद प्रतिनिधि दिलीप राठौर एवं राजाराम जायसवाल ने दुर्गा पंडाल पहुंचकर मां जगत जननी की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। प्रतिदिन पूजा-अर्चना आचार्य पंडित हीरा महाराज के मार्गदर्शन में पंकज धुर्वा,…
रायपुर : रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बृजमोहन अग्रवाल के निरंतर और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। जनसुविधा के विस्तार और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच 3 नई मेमू (MEMU) यात्री ट्रेनों के परिचालन को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर इन नई रेल सेवाओं की स्वीकृति की जानकारी दी है। पत्र के अनुसार निम्नलिखित नई रेलगाड़ियों के परिचालन की…
द जागरण टाइम्स, कोरबा, 16अक्टूबर।। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 25 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से परशुराम भवन में श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता चार आयु वर्गों में होगी तथा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रतिस्पर्धा रखी गई है। प्रतिभागियों को चौपाई का सस्वर वाचन, अर्थ-भावार्थ और उससे मिलने वाली जीवनोपयोगी शिक्षा प्रस्तुत करनी होगी। प्रतियोगिता निःशुल्क है। पंजीयन 25 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक कराना अनिवार्य है। संपर्क: कार्यक्रम संयोजक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, मोबाइल 9826111738।शरदोत्सव के तहत 23 अक्टूबर को बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, बुझो तो जानें…
द जागरण टाइम्स, 16अक्टूबर। कुछ लोग एक दिन पुराना पानी फेंक देते हैं, तो कुछ लोग एक सप्ताह तक संग्रहित पानी पीते रहते हैं।वहीं, धरती के भीतर हजारों वर्षों से मौजूद पानी को भी हम प्राकृतिक और शुद्ध जल स्रोतों में से एक मानते हैं! तो आखिर पानी की वास्तविक एक्सपायरी डेट क्या है?अगर आप इस सवाल का जवाब समझ गए, तो पानी के प्रति आपका नजरिया बदल सकता है। अक्सर हम अपनी सुविधा और सोच के अनुसार पानी की एक्सपायरी डेट तय कर लेते हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि पानी की उपयोगिता केवल उसके पुराने होने से तय…
द जागरण टाइम्स, कोरबा/कटघोरा 15 अक्टूबर 2026। दशहरा पर्व पर रावण दहन एवं नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखते हुए कटघोरा नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 15 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी द्वारा इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था। प्रतिवेदन में बताया गया कि दशहरा एवं नवरात्रि पर्व के दौरान नगर में रावण दहन सहित अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों और श्रद्धालुओं के शामिल…
द जागरण टाइम्स, अयोध्या 15 अक्टूबर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत नृपेन्द्र मिश्रा ने पीएफसी सभागार में निर्माण कार्यों से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों सहित विभिन्न संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों के साथ…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
