द जागरण टाइम्स। राजिम। त्रिवेणी संगम में लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते प्राचीन बाबा कुलेश्वरनाथ मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पैरी, सौंदर और महानदी तीनों नदियां इस समय पूरे उफान पर हैं, जिसके चलते मंदिर परिसर में तेजी से पानी भर गया है।जानकारी के अनुसार, मंदिर के चबूतरे के ऊपर से भी पानी बह रहा है, और नंदी बाबा की प्रतिमा के ऊपर से पानी गुजरने लगा है। जलस्तर में हुई इस तेज बढ़ोतरी को देखते हुए इसे कई वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के रूप में देखा जा रहा है।
त्रिवेणी संगम में तीनों नदियों के बढ़े जलस्तर से आसपास के क्षेत्रों में भी बाढ़ का असर दिखाई दे रहा है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने से लोगों में भी चिंता बनी हुई है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



