
द जागरण टाइम्स। कोरबा,हरदीबाजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष का सेवा काल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर में विभिन्न सेवा, सम्मान एवं संपर्क गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भाजपा मंडल हरदीबाजार के हरदीबाजार सेक्टर अंतर्गत आमगांव एवं हाथाबाड़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में सामूहिक आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता अजय कुमार दुबे रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनुसुईया राठौर, मंडल महामंत्री अमरनाथ कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष व्यास राठौर, विधायक प्रतिनिधि अन्नु कंवर एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमृता यादव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उनके सेवाभाव और योगदान के लिए मेडल पहनाकर तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा कंवर एवं सरिता कंवर, सहायिका नीरा बाई एवं शुकवारो चौहान सहित गर्भवती एवं शिशुवती माताएं उपस्थित हुईं ।मुख्य वक्ता अजय कुमार दुबे ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज की मातृशक्ति एवं बच्चों के पोषण और देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके योगदान का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संचालन हरदीबाजार सेक्टर की सुपरवाइजर हेमलता साहू ने किया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



