Author: Tarun Mishra

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।

द जागरण टाइम्स। बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र के ग्राम अमसेना में चोरी की एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। चोरों ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर सीसीटीवी कैमरे और कार की चाबी चोरी की, फिर कार को चुराकर गांव में ही दो किलोमीटर दूर ले जाकर आग के हवाले कर दिया। सुबह कार पूरी तरह जली हुई मिली, तब घटना का पता चला। खिड़की का ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे चोर हिर्री क्षेत्र के ग्राम अमसेना निवासी ओमप्रकाश कौशिक सेंट्रिंग का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की रात करीब 10 बजे खाना खाने…

Read More

कोरबा, हरदीबाजार, द जागरण टाइम्स । ग्राम पंचायत मुरली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन,…

Read More

द जागरण टाइम्स, अयोध्या, 3 अक्टूबर। विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रांत द्वारा आयोजित अशोक सिंहल जन्म शताब्दी समारोह में वक्ताओं ने श्रद्धेय अशोक सिंहल के जीवन को याद कर उनकी कल्पनाओं को साकर करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जब जब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आन्दोलन में निराशा के बादल छाते थे उस क्षण सिंहल जी का प्रवेश होता था तो एक अलग उत्साह और उमंग के साथ हिंदू समाज आगे बढ़ कर लक्ष्य प्राप्त करता था। मेटलर्जी साइंस पढ़ने के बाद बचपन के एक सपने ने अशोक जी का पूरा जीवन बदल दिया और ईश्वर ने उन्हें जिस कार्य…

Read More

द जागरण टाइम्स, अयोध्या । विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के द्वारा आयोजित अशोक सिंहल जन्म शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि छात्र जीवन से ही अशोक जी का मार्गदशन मिला। उनको संगठन की तरफ से जो भी दायित्व मिलाता प्रचारक के रूप में पूर्ण करते। उस समय प्रदेश के सबसे अच्छे प्रचारकों में गिनती होती थी। मुझे उनके सानिध्य में लगभग 28 साल तक विद्यार्थी परिषद में मार्गदर्शन मिला। विद्यार्थी कैसे राष्ट्रीय राजनीति के भीतर राष्ट्रीय भावना से आगे बढ़ सके उनका सदैव चिंतन रहता था। राम मंदिर आंदोलन की…

Read More

कोरबा 02 अक्टूबर 2026/02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर उप जेल कटघोरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, उपलब्ध विधिक सहायता एवं न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बंदियों द्वारा रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों में सकारात्मक सोच, रचनात्मकता एवं आपसी सद्भाव को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बंदियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं शांति के आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर…

Read More

जापान। Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। काकामिगाहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में भारत के लिए निर्णायक गोल दागा। इसके बाद भारतीय डिफेंस और गोलकीपर सविता पूनिया ने चीन के लगातार हमलों को रोकते हुए बढ़त को अंत तक कायम रखा। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही टीम ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए भी सीधे…

Read More

द जागरण टाइम्स। विनोद उपाध्याय कोरबा हरदीबाजार। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाने एवं ग्राम सभा का आयोजन करने निर्देश प्राप्त हुआ। पंचायत भवन भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र की पूजा-अर्चना कर श्रीफल तोड़ कर जय कारे लगाए गए । वही ग्राम सभा का आयोजन को शासन के निर्देशानुसार मनाने के लिए सभा प्रमुख रामप्रताप ओढ़े को बनाया गया । जिनके द्वारा ग्राम सभा आरंभ हुई ग्राम सभा में सचिव बिसाहू राज ने पंचायत अंतर्गत हुए विकास कार्यों जैसे, नल-जल योजना,पानी सप्लाई,बस स्टैंड,आम बाजार की साफ-सफाई, मुख्य…

Read More

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई मुफ्त बस पास योजना को बड़ी पहचान मिली है। परिवहन विभाग के मुताबिक, 1810 वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क बस पास उपलब्ध कराने की पहल को Golden Book of World Records में दर्ज किया गया है। बुजुर्गों के लिए सफर हुआ आसान इस पहल का उद्देश्य अधिक उम्र के नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन का आसानी से इस्तेमाल करने की सुविधा देना है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने इसे वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान से जुड़ी पहल बताया। उनके मुताबिक, बुजुर्गों के अनुभव और समाज…

Read More

अयोध्या,2 अक्टूबर। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में पुरनप्रजन्या उत्तराधि मठ अयोध्या द्वारा आयोजित भागवत कथा कर्नाटक के अनिरुद्ध जी महाराज के मुखारबिंद से 66मातृशक्तियों की उपस्थिति में हुई। तीर्थ क्षेत्र की ओर से आयोजन प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार चार घंटे की कथा के उपरान्त सभी ने भगवान श्रीराम और मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।

Read More

अयोध्या,2 अक्टूबर। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में पुरनप्रजन्या उत्तराधि मठ अयोध्या द्वारा आयोजित भागवत कथा कर्नाटक के अनिरुद्ध जी महाराज के मुखारबिंद से 66मातृशक्तियों की उपस्थिति में हुई। तीर्थ क्षेत्र की ओर से आयोजन प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार चार घंटे की कथा के उपरान्त सभी ने भगवान श्रीराम और मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।

Read More