
द जागरण टाइम्स। विनोद उपाध्याय कोरबा हरदीबाजार। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाने एवं ग्राम सभा का आयोजन करने निर्देश प्राप्त हुआ। पंचायत भवन भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र की पूजा-अर्चना कर श्रीफल तोड़ कर जय कारे लगाए गए । वही ग्राम सभा का आयोजन को शासन के निर्देशानुसार मनाने के लिए सभा प्रमुख रामप्रताप ओढ़े को बनाया गया । जिनके द्वारा ग्राम सभा आरंभ हुई ग्राम सभा में सचिव बिसाहू राज ने पंचायत अंतर्गत हुए विकास कार्यों जैसे, नल-जल योजना,पानी सप्लाई,बस स्टैंड,आम बाजार की साफ-सफाई, मुख्य सड़क के दो स्थानों की साफ-सफाई, आंगनबाड़ी भवनों व अन्य भवनों में विधुत कनेक्शन,स्टेशनरी ख़र्च,दो भवनो का निर्माण पुर्णता की जानकारी सहित अन्य शासन की योजनाओं की जानकारी ग्रामसभा में साझा की गई। वहीं ग्रामीणों ने पंचायत के द्वारा निर्मित किराए भवनों की वसूली की जानकारी चाही तो सचिव ने विगत लंबें समय से किराया नहीं देने की बात कही जिस पर सभी दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर किराया पंचायत में जमा करने नहीं करने की स्थिति में सक्षम अधिकारियों को सूचना देने की बात कही गई वहीं पीने योग्य पानी सप्लाई के लिए आंबटित वाहनों को ज़रुरत मंदों व क्षेत्रों में पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान सरपंच लोकेश्वर कंवर उपसरपंच, श्रीमती रेखा जायसवाल, पटवारी शिवलाल भगत, पंच प्रियंका जायसवाल, इंद्रभूषण ओढ़े, राजेन्द्र जगत,ममता ओग्रे,श्याम रात्रे,मनमोहन खांडे,प्रदीप राठौर, उमेश राठौर,रमेश अहीर, बाबूराम राठौर,प्रेम डिक्सेना, रामू जायसवाल,राजेश जायसवाल, जगदीश अग्रवाल, राजाराम राठौर,दिलीप राठौर,राकेशओग्रे ,कोटवार लखन दास महंत,आवेद मेमन, श्रीमती राधा जायसवाल एवं सुक्रिता कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए थे ।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



