द जागरण टाइम्स, अयोध्या । विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के द्वारा आयोजित अशोक सिंहल जन्म शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि छात्र जीवन से ही अशोक जी का मार्गदशन मिला। उनको संगठन की तरफ से जो भी दायित्व मिलाता प्रचारक के रूप में पूर्ण करते। उस समय प्रदेश के सबसे अच्छे प्रचारकों में गिनती होती थी। मुझे उनके सानिध्य में लगभग 28 साल तक विद्यार्थी परिषद में मार्गदर्शन मिला। विद्यार्थी कैसे राष्ट्रीय राजनीति के भीतर राष्ट्रीय भावना से आगे बढ़ सके उनका सदैव चिंतन रहता था। राम मंदिर आंदोलन की बुनियाद में विद्यार्थी परिषद ने कितनी सशक्त भूमिका अदा की यह उनकी प्रेरणा से ही संभव हुआ।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस समारोह में कहा कि समाज को साथ जोड़कर सारे भेदभाव छोड़कर हिंदू समाज को संगठित करके और अपने सनातन परंपरा को मजबूत करने के विषय में ही चिंतन किया करते थे। मैंने देखा है अशोक जी संतो का सम्मान जमीन पर लेट कर और शास्त्रीय विधि से साष्टांग दंडवत कर उनका सम्मान करते थे। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर उनके संकल्प के कारण की संभव हुआ। इसी के तरह राष्ट्रीय विचारधारा की सरकार इस दिशा में आगे काम कर रही है। हमारी परंपरा रही कि हमने हथियारों से लोगों को नहीं जीता है। हमने अपने सिद्धांतों, अपने आचरण, अपने व्यवहार से सभी को जीता है। उसी व्यवहार को समाज में साकार करते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



