जागरण टाइम्स l 04 नवंबर 2026।रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को बुधवार को रायपुर स्थित CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया। सौरभ को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट लाया गया। इस दौरान उसके मुंह पर रूमाल बंधा हुआ था। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाने में सफलता हासिल की थी। भारत लाए जाने के बाद अब उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







