द जागरण टाइम्स l 26 अक्टूबर 2026।छत्तीसगढ़lबंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी दिख सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इसे देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी की है। किसानों को अगले 2 से 4 दिन धान और अन्य फसलों की कटाई रोकने, कटी फसल को सुरक्षित रखने और खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल आज (सोमवार) प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज (26 अक्टूबर) प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। 27 अक्टूबर को भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 28 और 29 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।




