जागरण टाइम्स, श्रीनगर जम्मू कश्मीर, 26अक्टूबर। : बांदीपोरा पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। बैन संगठन JKIM से लिंक इस नेटवर्क में 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिसमें 4 महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों की पहचान वहीद भट, इरफान रेशी, मुबीना बानो, खुशबू जान, महक जान और आलिया जान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान के हैंडलर मंजूर शाह के इशारे पर फंडिंग और प्रोपेगैंडा चल रहा था। FIR 168/2026, UAPA के तहत दर्ज।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।




