द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, विनोद उपाध्याय, 9अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार ने बोईदा के बस स्टैंड स्थित अटल चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए नारेबाजी की और पुतला दहन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।प्रदर्शन में ब्लॉक प्रभारी गुलशन जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष मनमोहन राठौर, मंडल अध्यक्ष शेखर पटेल, चंद्रहास राठौर सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



