द जागरण टाइम्स, कोरबा 19अक्टूबर,। कोरबा जिले में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे के साथ हुई। दर्री थाना के समीप हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमवार तड़के करीब चार बजे दर्री थाना के पास हुई। इस दौरान दो भारी वाहन आमने-सामने आ गए और उनके बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की हलचल बढ़ गई। हालांकि, हादसे का शिकार हुए चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



