🌿🥾 YHAI कोरबा यूनिट का आमंत्रण! 🥾🌿YHAI कोरबा यूनिट द्वारा रविवार, 27 सितम्बर 2026 को मुसातुर्री में ट्रेकिंग एवं ट्रेनिंग तथा खम्माडा गुफा भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए है। कार्यक्रम में भाग लेने का शुल्क ₹400/- प्रति व्यक्ति है, जबकि कक्षा 1 तक के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। शुल्क में नाश्ता, दोपहर का भोजन, हाई-टी, प्रमाण-पत्र के साथ खेल एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल हैं। गैर-सदस्यों के लिए ₹200/- अतिरिक्त सदस्यता शुल्क देय होगा।कार्यक्रम स्थल की दूरी लगभग 40 किमी है, इसलिए प्रतिभागियों को अपने दोपहिया या चारपहिया वाहन से आवागमन करना होगा। कार्यक्रम में केवल 50 सीटें उपलब्ध हैं और बुकिंग की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026 है। सीटें पूरी होने की स्थिति में बुकिंग अंतिम तिथि से पहले भी बंद की जा सकती है। कृपया ध्यान दें कि बुकिंग रद्द करने पर जमा राशि वापस नहीं की जाएगी। कार्यक्रम से संबंधित आगे की सभी जानकारी एक अलग WhatsApp ग्रुप के माध्यम से साझा की जाएगी।💳 अतः कृपया निर्धारित राशि जमा कर अपनी सीट अभी बुक करें। सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएँगी।🌳 ट्रेक करें • सीखें • प्रकृति का आनंद लें 🌳🙏 YHAI कोरबा यूनिट




केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।


