राममंदिर में सप्त मंडप के निकट किया गया पौधरोपण
द जागरण टाइम्स अयोध्या,17 अक्टूबर। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में सप्त मंडप के निकट आज नवरात्र के सप्तमी पर्व पर पौधरोपण अभियान चलाया गया।

तीर्थ क्षेत्र के महासचिव गोविन्द गिरि, ट्रस्टी कृष्ण मोहन, सचिव जगदीश शंकर आफले, सीईओ जितेन्द्र मिश्रा आदि ने इस अवसर पर पौधे रोपे। पौधे लगाने के साथ ही यह संकल्प दोहराया कि निर्धारित व्यवस्था के साथ संरक्षण का काम भी होगा। ऐसा होने पर आसपास के पर्यावरण को और बेहतर किया जाना संभव हो सकेगा।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



