द जागरण टाइम्स l 27अक्टूबर 2026।रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य सरकार ने किसानों, शासकीय सेवकों, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को हरी झंडी दी है।
धान खरीदी और किसानों से जुड़े अहम निर्णय15 नवंबर से धान खरीदी: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत प्रदेश में 15 नवंबर 2026 से किसानों से धान की खरीदी शुरू होगी।
मूल्य और सीमा: 27.50 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदा जाएगा।
पंजीयन और सहूलियत: एग्रीस्टेक आईडी युक्त पिछले वर्ष के पंजीकृत सभी कृषकों को धान विक्रय के लिए मान्य किया गया है, इन्हें अलग से पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
किसानों को समिति में ऋण पुस्तिका लाने की भी जरूरत नहीं है। पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक आधारित खरीदी होगी और 360 नए उपार्जन केंद्र मिलाकर कुल 3,100 केंद्रों पर खरीदी सुनिश्चित की जाएगी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







