द जागरण टाइम्स, कोरबा 17अक्टूबर । शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गोटिया परिवार द्वारा राम सिंह राठौर एवं उनकी पत्नी रजनी देवी राठौर के निवास पर संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सप्तम दिवस पर कथावाचक पंडित प्रणव पांडेय ने माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की महिमा का वर्णन किया।कथा के दौरान धर्म की विजय, अधर्म के विनाश और नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे रहे।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहसंयोजक चुलेश्वर राठौर ने व्यास पीठ पर पहुंचकर पंडित प्रणव पांडेय से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कथा आयोजन को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताया।कार्यक्रम में राठौर समाज के प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर, अजीत गोटिया, माधुरी राठौर, विजया राठौर, जनपद पंचायत कटघोरा की उपाध्यक्ष ममता राठौर, जगदीश अग्रवाल, धर्मेंद्र राठौर, भानु राठौर, कमलाकांत पांडे, नीलम नारायण जायसवाल, अजय राठौर, वीरेंद्र राठौर, सूरज प्रकाश राठौर, कुश राठौर और संजीव राठौर सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



