नरसिम्हा डांस ग्रुप ने मारी बाजी, विभिन्न जिलों की हुईं भागीदारी
द जागरण टाइम्स, कोरबा 17अक्टूबर । मां दुर्गा उत्सव समिति, बस स्टैंड हरदीबाजार के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दुर्गा पंडाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में शक्ति, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर, महासमुंद सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सामूहिक, युगल और एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार जायसवाल, पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेता छोटेलाल पटेल, भाजपा नेता श्रवण यादव तथा मृगेंद्र सिंह (बड़ू भैया) प्रमुख रूप से शामिल रहे।सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के विजेतासामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सरकंडा, बिलासपुर के नरसिम्हा डांस ग्रुप को 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार कोरबा के आइडल डांस ग्रुप को 7,100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार पाली-पोड़ी के द किंग ग्रुप को 5,100 रुपये प्रदान किए गए। चतुर्थ पुरस्कार महासमुंद के वीके डांस ग्रुप को 3,100 रुपये, पंचम पुरस्कार ज्वाली के डी.डी.एस. ग्रुप को 2,100 रुपये तथा षष्ठम पुरस्कार मुरली के सुप्रिया डांस ग्रुप को 1,100 रुपये मिला। सप्तम पुरस्कार बदमाश डांस ग्रुप और अष्टम पुरस्कार रेड एंजल ग्रुप को 501-501 रुपये प्रदान किए गए।युगल नृत्य के परिणामयुगल नृत्य प्रतियोगिता में ठगिया-दुलारी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5,100 रुपये का पुरस्कार जीता। पामगढ़ के जय छत्तीसगढ़ को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3,100 रुपये तथा बिलासपुर की निधि-निलेश की जोड़ी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 2,100 रुपये मिले। चाचा-भतीजी की जोड़ी को चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 1,100 रुपये प्रदान किए गए।एकल नृत्य में कोयांसी मरावी प्रथमएकल नृत्य प्रतियोगिता में जेवरा की कोयांसी मरावी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 3,100 रुपये का पुरस्कार जीता। पार्वती को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2,100 रुपये तथा एन.जे. महंत को तृतीय पुरस्कार के रूप में 1,100 रुपये मिले। सोनम को चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 1,100 रुपये प्रदान किए गए। आशिका कंवर, प्राची, विजय, टी बॉय और एक्शन राजा को क्रमशः पंचम से नवम स्थान तक 501-501 रुपये के पुरस्कार प्रदान किए गए।समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थितकार्यक्रम के सफल आयोजन में मां दुर्गा उत्सव समिति, बस स्टैंड हरदीबाजार के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, सचिव विनय चंद्राकर, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, आचार्य हीरालाल पांडेय सहित समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर सुरेंद्र राठौर, सूर्या यादव, दुर्गेश डिक्सेना, पंकज धुरवा, बजरंग यादव, नरेंद्र अहीर, तरुण डिक्सेना, रमेश राठौर, जयप्रकाश राठौर, वीरेंद्र पटेल, डॉ. गणेश प्रभुवा, यशवंत राठौर, व्यास राठौर, आशीष अग्रवाल, कमल श्रीवास, यदुराज राठौर, देवेश शर्मा, राजू गुप्ता, बंटी राठौर, पंडा रमेश दास महंत, आनंद सिंह, महावीर डिक्सेना, हेम साहू, नवल राठौर, रामलाल प्रजापति, यक्ष आदित्य, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, जगदीश अग्रवाल, किशोर यादव, कांति राठौर, राजू राठौर, राहुल यादव, रमेश प्रजापति, नितेश जायसवाल, आकाश जायसवाल, समीर जायसवाल, बिट्टू धुरवा, बॉबी राठौर, संजय राठौर, चंदराम यादव, बबला मरकाम, विकास कंवर, प्रताप कंवर, परमेश्वर निर्मलकर, आकाश राठौर, विकास राठौर, प्रवीण गुरुद्वान, दुर्गेश प्रजापति, दीपक पांडेय, राहुल डिक्सेना, विक्की यादव, राहुल राठौर, शिवम जायसवाल, शिवा राठौर, वैभव राठौर, राहुल प्रजापति, वैभव ध्रुवा, बाबा यादव सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



