जबलपुर। मैहर मेले को लेकर जबलपुर रेल मंडल की तैयारी अलग-अलग स्टेशनों के लगभग 50 कर्मचारियों की मेले में तैनाती की गई है। नवरात्र पर मैहर मेले के दौरान जबलपुर से मानिकपुर तक टिकट जांच के लिए स्पेशल स्क्वायड चलेगी।
मां शारदा देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को स्टेशन पर नियंत्रित करने के लिए जबलपुर रेल मंडल ने तैयारी कर ली है। यात्रियों को आसानी से अनारक्षित टिकट उपलब्ध हो सके, इसलिए अतिरिक्त टिकिट काउंटर, एटीवीएम के साथ ही प्रयागराज मेले के मोबाइल टिकट सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



