पुलिस के साथ ग्रामीणों ने लिया गांव को नशे से दूर रखने का संकल्प, युवाओं को जागरूक करने पर जोर

द जागरण टाइम्स, रायगढ़, 10 अक्टूबर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चारमार में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान पर चिंता जताते हुए गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि नशे की लत स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने के साथ पारिवारिक विवाद और दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकती है।एसएसपी का संदेश—जनभागीदारी से बनेगा नशामुक्त समाजवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस कार्रवाई के साथ समाज की जागरूकता और जनभागीदारी भी जरूरी है। रायगढ़ पुलिस अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ लोगों को जागरूक कर सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



