द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, 19अक्टूबर । शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय, हरदीबाजार में मेरा युवा भारत (माय भारत) के तत्वावधान में नशामुक्त युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई तथा जीवन में सकारात्मक सोच अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति सजग रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि माय भारत छत्तीसगढ़ के उपनिदेशक नितिन शर्मा ने माय भारत के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एम. वैष्णव ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे की लत युवाओं के भविष्य के साथ-साथ उनके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। प्राध्यापक डॉ. के. के. दुबे ने युवाओं से नशे से दूर रहने, परिवार एवं समाज में जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के माय भारत की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंजली कंवर,ड्रा रानू राठौर,अनु रमन ,लखेश्वरी एवं अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत के वरिष्ठ स्वयं सेवक विपिन शर्मा, साहिल नामदेव, लक्की साहू, योगेश साहू, प्रभात कुमार ,प्रियांशु, जीत प्रकाश, सुमित, मनीष ,मुकेश ,संजना राठौर ,रश्मि यादव,प्रतिभा पटेल, मंजू निर्मलकर, रोशनी तमन्ना ,प्रार्थना,शिल्पी उपाध्याय सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे ।।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



