द जागरण टाइम्स, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में आज 14 सितम्बर को प्रथम पूज्य गणेश जी के मन्दिर को आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया गया। गणपति बप्पा की विशेष पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने इसमें श्रद्धा और उत्साह पूर्वक भाग लिया।

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के मीडिया विभाग ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के साथ विभिन्न विनाशक गणेश जी और अन्य देवी देवताओं का दर्शन करने के साथ अपनी मनोकामना के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले श्रद्धालुओं में अयोध्या तीर्थ क्षेत्र को लेकर विशेष श्रद्धा भक्ति देखी गई।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



