अनेक संगठन ने बधाई दी, परिजन प्रसन्न
जागरण टाइम्स, कोरबा 30अक्टूबर। जिले के प्रतिभाशाली चिकित्सक डॉ. शुभम अग्रवाल ने MD (Pathology) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों में हर्ष का वातावरण है।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े कारोबारी जयनारायण अग्रवाल और श्रीमती सुनीता अग्रवाल के सुपुत्र डॉ. शुभम अग्रवाल ने अपनी MBBS की शिक्षा छत्तीसगढ़ में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग से तथा MD पैथोलॉजी का प्रशिक्षण श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भिलाई से पूर्ण किया है। डॉ शुभम अग्रवाल की इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की मेहनत, समर्पण और चिकित्सा विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता रही है। पैथोलॉजी चिकित्सा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो विभिन्न रोगों की सटीक पहचान एवं उपचार की दिशा निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाता है।
डॉ. शुभम अग्रवाल का लक्ष्य भविष्य में अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर पैथोलॉजी एवं आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएँ उपलब्ध कराने में योगदान देना है। वे चाहते हैं कि क्षेत्र के मरीजों और चिकित्सकों को विश्वसनीय जाँच सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सके।उनकी सफलता पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शहरवासियों को भी आशा है कि उनकी विशेषज्ञता आने वाले समय में कोरबा की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में उपयोगी सिद्ध होगी। डॉक्टर शुभम की सफलता पर चिकित्सा जगत, ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन, अग्रवाल सभा सहित अन्य सामाजिक आर्थिक और अन्य संगठन ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







