द जागरण टाइम्स, कोरबा। एडमिनिस्ट्रेशन, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को कोरबा जिले के अंतर्गत बालको नगर क्षेत्र में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन किया गया। बताया गया कि करोड़ों की लागत से सड़क चौड़ीकरण का कार्य इस क्षेत्र में किया जा रहा है। कई लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिए जाने से कामकाज पर असर पड़ रहा है। प्रशासन ने पहले लोगों को अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने को कहा लेकिन नहीं माने। बुलडोजर एक्शन के दौरान बालको नगर थाना प्रभारी युवराज तिवारी सहित उनकी टीम मौजूद रही।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



