वारंटियों को भेजा गया जेल
द जागरण टाइम्स, कोरबा, 17 अक्टूबर। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पिछले सात दिनों में पुलिस ने कुल 133 वारंटों की तामीली करते हुए संबंधित वारंटियों को गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेजा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान 71 स्थायी वारंटों तथा 62 गिरफ्तारी वारंटों पर फॉलो किया गया । लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों ने वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हुईं। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस असामाजिक तत्वों और फरार वारंटियों पर लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने के साथ ही लंबित वारंटों की तामीली और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।पुलिस ने नागरिकों से की सहयोग की अपीलकोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को देने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



