Author: Tarun Mishra

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।

कोरबा। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना का महापर्व गणेश चतुर्थी आने में अब महज एक सप्ताह शेष है। पर्व को लेकर कोरबा जिले सहित पूरे प्रदेश में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में आकर्षक पंडालों और भव्य प्रतिमाओं के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके कटघोरा के राजा का मंगलवार को नगर में भव्य आगमन हुआ। भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा को लेकर नगर में दिनभर उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।कटघोरा के अहिरन नदी से भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य चौक शहीद…

Read More

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का जताया आभार कोरबा। शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा को बड़ी सफलता मिली है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA), छत्तीसगढ़ से मंजूरी मिल गई है।स्वीकृति के तहत नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 17 ढोंढ़ीपारा में नवीन मुक्तिधाम निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 33 के मानिकपुर स्थित मुक्तिधाम के…

Read More

कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. डेज़ी कुजूर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में डॉ. डेज़ी कुजूर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षक दिवस मनाने के उद्देश्य एवं इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को तराश कर समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते हैं।इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत…

Read More

साक्षरता से व्यक्ति सशक्त होता है, योजनाओं का लाभ लेने और साइबर ठगी से बचने में मिलती है मदद अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत हुआ समारोह 27 सितंबर की परीक्षा के बाद कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे – कलेक्टर कुणाल दुदावत कोरबा, 08 सितंबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता विभाग, कोरबा द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय साक्षरता समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन “साक्षर बनें, सशक्त बनें” एवं “उल्लास से उज्ज्वल भविष्य की…

Read More

जनसेवा के प्रति आभार, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर रहेगा जोर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैठक लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, गतिविधियों के प्रभावी संचालन के दिए निर्देश कोरबा, 08 सितंबर 2026/ जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत…

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को 3 नए जज मिल गए हैं। केंद्र सरकार ने मंगलवार को 3 ज्यूडिशियल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार शामिल है। यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद की गई है।हाईकोर्ट में जजों की मंज़ूर संख्या 22 है, लेकिन अभी 11 जज हैं। अब यह संख्या बढ़कर 14 हो जाएंगी। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए तीन ज्यूडिशियल अफसरों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से स्थापित अदालत का दर्जा नहीं रखता। पीठ के सदस्य जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद ने रायपुर के इदारा-ए-शरिया इस्लामी कोर्ट द्वारा 18 जनवरी, 2022 को जारी आदेश को कानूनी अधिकार से रहित घोषित कर दिया है। इस आदेश में याचिकाकर्ता महिला को उसके पति से तलाकशुदा घोषित किया गया था। अदालत ने साफ किया कि वैधानिक न्यायिक प्रक्रिया के बिना जारी ऐसा कोई भी निर्णय किसी व्यक्ति की वैवाहिक स्थिति, कानूनी अधिकार या दायित्व में बदलाव नहीं…

Read More

🌿🥾 YHAI कोरबा यूनिट का आमंत्रण! 🥾🌿YHAI कोरबा यूनिट द्वारा रविवार, 27 सितम्बर 2026 को मुसातुर्री में ट्रेकिंग एवं ट्रेनिंग तथा खम्माडा गुफा भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए है। कार्यक्रम में भाग लेने का शुल्क ₹400/- प्रति व्यक्ति है, जबकि कक्षा 1 तक के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। शुल्क में नाश्ता, दोपहर का भोजन, हाई-टी, प्रमाण-पत्र के साथ खेल एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल हैं। गैर-सदस्यों के लिए ₹200/- अतिरिक्त सदस्यता शुल्क देय होगा।कार्यक्रम स्थल की दूरी लगभग 40 किमी है, इसलिए प्रतिभागियों को अपने दोपहिया या…

Read More

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत कुचेना मोड पर एजुकुल लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। एसईसीएल कुसमुंडा के महा प्रबंधक अरविंद राय और और हसदेव विद्युत संयंत्र के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया। कहा गया कि यह केंद्र विद्यार्थियों के लिए बहुत सहायक साबित होगा। छात्रों को सहूलिया देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उन्हें एक अच्छा माहौल देना इस लाइब्रेरी का कांसेप्ट है। पार्षद आरती लखन सिंह, महाप्रबंधक अरविंद राय और अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने उद्घाटन अवसर पर कहा की शिक्षा के क्षेत्र में प्रतियोगिता लगातार बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों…

Read More

कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07.09.2026 को थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो , रजगामार, चैतमा आदि द्वारा विभिन्न बैंकिंग संस्थानों, औद्योगिक तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ◽ नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा जैन भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा में, श्यांग के हाइयर सेकेंडरी स्कूल चिर्र में, महिला थाना द्वारा जे पी हाई स्कूल कोरबा में, सीएसईबी चौकी द्वारा…

Read More