Author: Tarun Mishra

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।

Jhiram Ghati Case : जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में आज, 5 सितंबर, का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले की सुनवाई कर रही NIA की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुना सकती है। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले 31 अगस्त को फैसला आने की संभावना थी, लेकिन अदालत ने निर्णय की तारीख आगे बढ़ाते हुए आज तक के लिए टाल दी थी। झीरम घाटी की घटना छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित और गंभीर घटनाओं में शामिल रही है। इस मामले को लेकर…

Read More

Dearness Allowance Hike : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, यानी नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में संचालक मंडल की 97वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए अहम फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता संजय श्रीवास्तव ने की। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, महंगाई भत्ता, बोनस, वेतन वृद्धि और यात्रा भत्ते समेत कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार किया गया। इन फैसलों से निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। करीब 800 कर्मचारियों…

Read More

Hawan Rules : नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व माना गया है। इन्हीं धार्मिक कर्मकांडों में हवन को भी बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से किया गया हवन वातावरण को शुद्ध करने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। वहीं वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं में हवन करते समय कुछ नियमों का पालन जरूरी बताया गया है। मान्यता है कि इन नियमों की अनदेखी करने से हवन का पूर्ण शुभ फल नहीं मिल पाता। हवन में शुद्धता का रखें विशेष ध्यान धार्मिक मान्यताओं के अनुसार…

Read More

Land Registry Dispute : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की बिलासपुर स्थित डिवीजन बेंच ने आदिवासी भूमि से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर किसी जमीन से जुड़े मामले की जांच नहीं रोकी जा सकती कि उसका रजिस्टर्ड बिक्री विलेख किसी आदिवासी व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। यदि जांच के दौरान यह पाया जाता है कि जमीन का वास्तविक कब्जा, उपयोग या नियंत्रण किसी गैर-आदिवासी व्यक्ति के पास है, तो राजस्व अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर सकते हैं। केवल रजिस्ट्री के नाम से तय नहीं होगा वास्तविक…

Read More

CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं राजधानी रायपुर में तापमान में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक दिन के भीतर राजधानी का तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी में बदला मौसम का मिजाज रायपुर में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव…

Read More

मेष राशि- हाइड्रेटेड रहें और सेल्फ-केयर पर फोकस करें। करियर और फाइनेंशियल लाइफ आज नॉर्मल रहेगी। आज आपको पॉजिटिव एटीट्यूड मेन्टेन करना चाहिए। फिटनेस पर ध्यान दें। वृषभ राशि- आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन अंत मध्यम रहेगा। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं आपके काम करने की स्पीड को धीमा कर सकती हैं। आप मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं कर सकेंगे। मिथुन राशि- खुद को और स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपके काम की सराहना होगी। कर्क राशि- तनाव से दूर रहें। नौकरीपेशा…

Read More

रायपुर 4 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए। भक्तिमय वातावरण के बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं शंख अभिषेक किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानव समाज को धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर…

Read More

नई दिल्ली 4 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति में टेक्सटाइल सेक्टर को दिए गए विशेष प्रोत्साहनों तथा इस क्षेत्र में आ रहे निवेश की जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ को मध्य भारत के प्रमुख टेक्सटाइल और अपैरल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने तथा आधुनिक तकनीक, डिजाइन और नवाचार को राज्य के पारंपरिक वस्त्र…

Read More

रायपुर 4 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्र में अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए बचपन के संघर्ष, उस दौर में शिक्षा प्राप्त करने की कठिनाइयों और आज शिक्षा के क्षेत्र में आए व्यापक बदलाव का भावपूर्ण उल्लेख किया है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानें और विशेष रूप से उन बच्चों का हाथ थामें, जो अभाव, संकोच…

Read More

रायपुर, 4 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़ शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित…

Read More