Author: Tarun Mishra

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।

घंटाघर चौक पर 51 हजार से अधिक दीयों से सजा भव्य आयोजन, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल द जागरण टाइम्स l कोरबा, 17 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज कोरबा जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कोरबा नगर के हृदय स्थल घंटाघर चौक परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में 51 हजार से…

Read More

आदर्श विहार लालू राम कॉलोनी में गणेश उत्सव का आयोजन द जागरण टाइम्स, कोरबा। आदर्श विहार लालूराम कॉलोनी में भगवान गणेश का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन में महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता है। गणेश उत्सव के चतुर्थ दिवस महिला मंडल की सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। पूजा पंडाल परिसर में महिलाओं ने आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी रायपुर में तेलीबांधा तालाब पर इलेक्ट्रॉनिक दीये जलाए गए, जबकि लाखों मिट्टी के दीये जलाने की तैयारी की गई है। इसके लिए सरकारी शिक्षकों और अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महादेव घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और महाआरती में हिस्सा लिया। वहीं राजधानी में शाम 7 बजे से कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम से बचाने के लिए रूट चार्ट जारी किया है।

Read More

कोरबा शहर में गणेशोत्सव के दौरान सार्वजनिक पंडालों में स्थापित की जा रही कुछ अलग स्वरूप वाली गणेश प्रतिमाओं को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू नारायणी सेना ने कार्टून, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बॉल और नाचते-गाते स्वरूप में तैयार की जा रही प्रतिमाओं पर आपत्ति जताई है। संगठन ने शहर की विभिन्न गणेशोत्सव समितियों को ज्ञापन सौंपकर धार्मिक आयोजनों में परंपराओं और धार्मिक विधि-विधान का पालन करने की अपील की है।संगठन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के साथ पंडित राकेश महाराज, पंडित आनंद तिवारी महाराज समेत कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

Read More

द जागरण टाइम्स। बालकोनगर, 17 सितंबर 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संयंत्र की विभिन्न इकाइयों और कार्यालयों में पूजा-अर्चना कर कंपनी की निरंतर प्रगति, कर्मचारियों की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की गई।सुबह से ही संयंत्र परिसर में उत्सव का माहौल रहा। विभिन्न इकाइयों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक सजावट की गई। कंपनी के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कामगारों ने एकजुट होकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात उपस्थितजनों…

Read More

द जागरण टाइम्स, कोरबा। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं घंटाघर चौक स्थित जन शिक्षण संस्थान, कोरबा में 17 सितम्बर 2026 को कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के विभिन्न कौशल प्रशिक्षणों में सफल हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि योगेश जैन, अध्यक्ष, जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र तिवारी, अध्यक्ष, गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, कोरबा एवं सिद्धार्थ तिवारी, प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग…

Read More

कोरबा के पोड़ीबहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर के सोफे के अंदर जहरीला कोबरा छिपा बैठा था।सोफे में सांप दिखाई देते ही परिवार में हड़कंप मच गया। मामला पोड़ीबहार निवासी सुभाष राठौर के घर का है। परिवार ने समझदारी दिखाते हुए सांप को पकड़ने या भगाने की कोशिश नहीं की और तुरंत वन विभाग एवं RCRS रेस्क्यू टीम को सूचना दी।सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से कोबरा को सोफे से बाहर निकाला।

Read More

द जागरण टाइम्स। रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित मुख्यमंत्री निवास के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री साय ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर श्रमवीरों, शिल्पकारों, कारीगरों, अभियंताओं, तकनीशियनों तथा उद्योग और निर्माण क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

द जागरण टाइम्स,कोरबा। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक तीर्थ कोरबा में आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिमा स्थापित करने के साथ पूजा अर्चना की गई। एनटीपीसी, विद्युत उत्पादन कंपनी, भारत अल्युमिनियम कंपनी, इंडियन ऑयल कारपोरेशन के साथ अन्य उद्योगों मैं प्रतिमा स्थापित करने के साथ देव शिल्पी की पूजा की गई।कोरबा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू सोनी नेशहरवासियों की दीविश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह व सभी उद्योगों और व्यवसाय में लगे संचालकों और उनके कर्मचारियों की समृद्धि के लिए वरदान साबित हो।

Read More

अवैध राखड़ डंपिंग पर कड़ी कार्यवाही करने किया निर्देशितकलेक्टर ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर किए जा रहे आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने किया निर्देशितयातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो पर की जा रही सतत कार्रवाई – पुलिस अधीक्षक द जागरण टाइम्स l कोरबा 16 सितम्बर 2026/सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांसद ने यातायात नियमों के प्रभावी पालन, विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ बनाने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर किए जा रहे आवश्यक सुधारात्मक कार्यों में तेजी…

Read More