कोरबा के पोड़ीबहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर के सोफे के अंदर जहरीला कोबरा छिपा बैठा था।सोफे में सांप दिखाई देते ही परिवार में हड़कंप मच गया। मामला पोड़ीबहार निवासी सुभाष राठौर के घर का है। परिवार ने समझदारी दिखाते हुए सांप को पकड़ने या भगाने की कोशिश नहीं की और तुरंत वन विभाग एवं RCRS रेस्क्यू टीम को सूचना दी।सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से कोबरा को सोफे से बाहर निकाला।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



