Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
द जागरण टाइम्स, रायपुर। कैंसर का पता चलना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। लेकिन मध्य भारत के कई मरीजों के लिए असली चुनौती उपचार केंद्र तक पहुँचना भी है। छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों को कई सौ किलोमीटर दूर बड़े अस्पतालों तक जाना पड़ता है। रहने की व्यवस्था, काम से छुट्टी और बार-बार परामर्श, जाँच, कीमोथेरेपी, सर्जरी और फॉलो-अप के लिए यात्रा, ये सब परिवारों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं।इसी चुनौती को कम करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में नया रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) की स्थापना हुई। आज आठ वर्षों…
द जागरण टाइम्स l अयोध्या l बुधवार 16 सितंबर को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुँचे।उन्होंने राम लला और राम परिवार की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्दिर परिसर में ट्रस्ट के निर्माण अभियन्ता जगदीश आफले ने उनका सत्कार किया। श्री संधू ने मन्दिर की शिल्पकला का गहनता से अवलोकन किया।
द जागरण टाइम्स l जगदलपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में आज, 16 सितंबर 2026 को जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने सजा का फैसला सुनाया है। सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा दी गई है। 5 सितंबर को अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था और सजा की घोषणा के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की थी।क्या हुआ था 25 मई 2013 को ? कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का काफिला 25 मई 2013 को सुकमा से जगदलपुर लौट रहा था। काफिले में कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। दरभा क्षेत्र की झीरम…
द जागरण टाइम्स। नेपाल : उत्तर-पश्चिमी नेपाल में बुधवार तड़के लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से लोगों के बीच दहशत है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।तीन घंटे के अंदर नेपाल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप 4.5 तीव्रता का और दूसरा भूकंप 4.2 तीव्रता का आया।तीन घंटे में दो बार आया भूकंपनेशनल सिस्मोलॉजिकल रिसर्च सेंटर के अनुसार, भूकंप का पहला झटका रात 1:51 बजे (स्थानीय समय) दर्ज किया गया। इस भूकंप के झटके की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के शोधकर्ताओं ने ऐसा स्मार्ट हाइड्रोजेल विकसित किया है, जो गर्म करने पर अपना आकार बदल लेता है और पानी में मौजूद हानिकारक प्रदूषकों को बाहर निकालने में सक्षम है। यह अभिनव सामग्री दिए गए आकार को याद रखती है और गर्मी मिलते ही अपने मूल रूप में लौट आती है। इस महत्वपूर्ण शोध को अंतरराष्ट्रीय शोध स्रोत ‘स्मॉल मेथड्स’ में स्थान मिला है। जल शोधन और बहुउपयोगी क्षमताशोध दल में सुदीप्ता पॉल, प्रियंक सिन्हा, अमूल जैन और डॉ. संजीब बनर्जी शामिल हैं। उन्होंने विभिन्न रासायनिक घटकों के संयोजन से इस सामग्री को तैयार किया…
द जागरण टाइम्स l कोरबा l कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर की देर रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बेहद जहरीला कॉमन करैत सांप यहां दिखाई दिया। स्थानीय रूप से इसे घोड़ा करैत कहा जाता है। जहरीले सांप के नजर आते ही पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों में दहशत फैल गई। बच्चे और महिलाएं घरों में सहम गए। सूचना मिलते ही वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी तत्काल मौके पर पहुंचे और बड़ी सावधानी के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।पुलिस लाइन घना रिहायशी इलाका है, जहां पुलिसकर्मियों के परिवार रहते…
द जागरण टाइम्स। प्रदेश के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 साल पुराने मामले में आज फैसला आने वाला है। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 5 सितंबर को मामले में सुनवाई का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। अब विशेष अदालत यह तय करेगी कि दोषी ठहराए गए आरोपियों को कितनी सजा दी जाए। अदालत परिसर में फैसले को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने की जानकारी सामने आई है। 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुआ था हमलाबस्तर की झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर…
जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश… द जागरण टाइम्स। कोरबा, 15 सितंबर 2026/कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित जिले के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में अभियान के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कोरबा ऊर्जा नगरी के रूप में देश और प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान…
द जागरण टाइम्स l जशपुर: छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पर्यटन से जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में एक बड़ी और ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। केंद्र सरकार के ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ (PM-JUGA) के तहत जशपुर जिले के बगीचा-मयाली-जशपुर क्लस्टर में क्लस्टर आधारित होमस्टे परियोजना को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की गई है।इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से जनजातीय अंचल के 6 प्रमुख गांवों में 30 नए होमस्टे विकसित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय परिवारों को पर्यटन गतिविधियों से सीधे रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे।इस पूरी परियोजना के विकास पर लगभग 1.80 करोड़ रुपये…
द जागरण टाइम्स। नई दिल्ली। UPI पेमेंट को लेकर इन दिनों लोगों के बीच यह चर्चा तेज है कि क्या अब ₹2,000 से ज्यादा की डिजिटल पेमेंट करने पर चार्ज देना पड़ेगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने 14 सितंबर को एक अधिसूचना जारी कर ₹2,000 तक के UPI लेनदेन को शुल्क से स्पष्ट सुरक्षा दी है। इसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या ₹2,000 से ज्यादा की पेमेंट पर भी अब यूजर से पैसे लिए जाएंगे। लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं है। ₹2,000 से अधिक की हर UPI पेमेंट पर अपने आप कोई चार्ज नहीं लगेगा। नए नियम का मतलब…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
