Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
द जागरण टाइम्स। रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर के मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर से फोन कर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang Threat) और अमन साव गैंग से जुड़ा हुआ बताया है। धमकी भरा यह फोन सीधे एजाज ढेबर के निजी मोबाइल पर आया था। घटना के बाद एजाज ढेबर खुद मध्य जोन के कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज…
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान द जागरण टाइम्स। रायपुर, 20 सितंबर 2026 । छत्तीसगढ़ सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना नारायणपुर जिले के श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की एक नई और मजबूत राह तैयार कर रही है। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के कारण जिन प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाना श्रमिक परिवारों के लिए केवल एक अधूरा सपना हुआ करता था, आज इस योजना की बदौलत उन्हीं संस्थानों के दरवाजे उनके मेधावी बच्चों के…
द जागरण टाइम्स। कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने कर्मचारियों के आश्रित सदस्यों के नाम एसएपी में जल्द अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी के औद्योगिक संबंध विभाग की ओर से 18 सितंबर 2026 को जारी पत्र में सभी क्षेत्रों के स्टाफ अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा गया है।पत्र के अनुसार एसईसीएल के कर्मचारियों और उनके आश्रितों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एचएमआई पोर्टल तैयार किया गया है। इसके माध्यम से एसएपी में दर्ज आश्रित के नाम के आधार पर संबंधित क्षेत्र के अस्पताल में चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।कंपनी ने कहा है कि…
द जागरण टाइम्स। रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसमी सिस्टम के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर से प्रदेश में बारिश का प्रभाव ज्यादा दिखाई देने लगेगा और कुछ जिलों में भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है।रविवार को भी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और…
द जागरण टाइम्स। राजस्थान । राजस्थान में पिछले 16 साल के इतिहास में इस बार सबसे कमजोर मानसून रहा है। कोटा-झालावाड़-बांसवाड़ा जैसे जिलों में जहां बारिश से नदियां उफान पर रहती थीं।कई बार बाढ़ जैसे हालात बन जाते थे, वहां भी आंकड़े माइनस में हैं। मौसम विभाग की मानें तो 30 सितंबर तक मानसून विदा लेगा, उससे पहले तेज बारिश के कोई आसार नहीं है।मानसून की इस बेरुखी का असर बिजली, खेती जैसे सेक्टर्स पर पड़ना तय माना जा रहा है। खरीफ की पैदावार कम होने की आशंका है। वहीं, सितंबर में भी बिजली की डिमांड गर्मी के सीजन की…
द जागरण टाइम्स। राजस्थान। राजस्थान में पिछले 16 साल के इतिहास में इस बार सबसे कमजोर मानसून रहा है। कोटा-झालावाड़-बांसवाड़ा जैसे जिलों में जहां बारिश से नदियां उफान पर रहती थीं।कई बार बाढ़ जैसे हालात बन जाते थे, वहां भी आंकड़े माइनस में हैं। मौसम विभाग की मानें तो 30 सितंबर तक मानसून विदा लेगा, उससे पहले तेज बारिश के कोई आसार नहीं है।मानसून की इस बेरुखी का असर बिजली, खेती जैसे सेक्टर्स पर पड़ना तय माना जा रहा है। खरीफ की पैदावार कम होने की आशंका है। वहीं, सितंबर में भी बिजली की डिमांड गर्मी के सीजन की तरह…
द जागरण टाइम्स, रायपुर ।* मध्य भारत में कैंसर उपचार के प्रमुख केंद्र बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने रायपुर में चौथे वार्षिक छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ स्तन संरक्षण और स्तन पुनर्निर्माण की लाइव सर्जिकल डेमोन्स्ट्रेशन के साथ किया। इस दौरान देशभर से आए 50 से अधिक सर्जन और चिकित्सकों ने आधुनिक सर्जिकल तकनीकों को देखा और स्तन कैंसर के उपचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। लाइव सर्जिकल डेमोन्स्ट्रेशन का नेतृत्व मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल की सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. शलाका जोशी, प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण सर्जन डॉ. दुष्यंत जायसवाल और कोलकाता स्थित टाटा मेडिकल सेंटर के वरिष्ठ स्तन…
द जागरण टाइम्स। कोरबा। गणेश उत्सव और आगामी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस ने 18 सितंबर 2026 को कोरबा अनुविभाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हथियार दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी, अवैध शराब रखने वाले व्यक्ति, वारंटी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन द जागरण टाइम्स, रायपुर। ‘कैंसर उपचार में संतुलन की पुनर्स्थापना’ विषय पर 500 से अधिक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय विशेषज्ञ और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ जुटे_*रायपुर, 19 सितंबर 2026।*वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई और मध्य भारत में कैंसर उपचार के प्रमुख केंद्र बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। 18 से 20 सितंबर तक नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री…
द जागरण टाइम्स। रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पालतू जानवर से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छह महीने की महज दो किलो वजनी एक बिल्ली करीब 10 सेंटीमीटर लंबा पूरा पेन निगल गई।पेन खाने की नली (ओसॉफेगस) में फंसने की वजह से बिल्ली तीन दिनों से ठीक से खाना-पीना नहीं खा पा रही थी। पशु चिकित्सकों ने बिना किसी चीरफाड़ के एंडोस्कोपी की मदद से महज आधे घंटे में पेन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उपचार के बाद बिल्ली अब पूरी तरह स्वस्थ है।
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
