द जागरण टाइम्स। रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पालतू जानवर से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छह महीने की महज दो किलो वजनी एक बिल्ली करीब 10 सेंटीमीटर लंबा पूरा पेन निगल गई।पेन खाने की नली (ओसॉफेगस) में फंसने की वजह से बिल्ली तीन दिनों से ठीक से खाना-पीना नहीं खा पा रही थी। पशु चिकित्सकों ने बिना किसी चीरफाड़ के एंडोस्कोपी की मदद से महज आधे घंटे में पेन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उपचार के बाद बिल्ली अब पूरी तरह स्वस्थ है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



