द जागरण टाइम्स। कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने कर्मचारियों के आश्रित सदस्यों के नाम एसएपी में जल्द अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी के औद्योगिक संबंध विभाग की ओर से 18 सितंबर 2026 को जारी पत्र में सभी क्षेत्रों के स्टाफ अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा गया है।पत्र के अनुसार एसईसीएल के कर्मचारियों और उनके आश्रितों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एचएमआई पोर्टल तैयार किया गया है। इसके माध्यम से एसएपी में दर्ज आश्रित के नाम के आधार पर संबंधित क्षेत्र के अस्पताल में चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।कंपनी ने कहा है कि कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में दर्ज आश्रित सदस्यों के नाम एसएपी में शीघ्र अपडेट किए जाएं, ताकि चिकित्सा सुविधा लेने में परेशानी न हो। पत्र में यह भी बताया गया है कि कई कर्मचारियों के आश्रितों का नाम एसएपी में दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें इलाज का लाभ लेने में असुविधा का सामना करना पड़ता है, जिससे क्षेत्र के कामगारों में असंतोष की स्थिति बन सकती है।एसईसीएल ने सभी क क्षेत्रीय मुख्यालय को सलाह दी है कि सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में दर्ज आश्रित सदस्यों के नाम तत्काल एसएपी में अपडेट करें। जिन आश्रितों का नाम सेवा अभिलेख में दर्ज नहीं है, उनके नाम जोड़ने की प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों को आवश्यक सलाह देने के निर्देश भी दिए गए हैं।🌸🌸 इसके साथ कोयला कामगार या खदान की फोटो लगाई जाए

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



