द जागरण टाइम्स l 26 अक्टूबर 2026।कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा असंगठित मजदूर के सशक्तिकरण के लिए मजदूर कार्ड तैयार कराए गए हैं। कुछ मामलों में उन्हें संसाधन तो कुछ में प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। व्यवहारिक कारणों से ऐसे लोगों का ई केवाईसी अपडेट करना है।
खबर के अनुसार अमरैयापारा वार्ड में जिस कर्मचारी जसमीत सिंह को ई केवाईसी अपडेट की जिम्मेदारी दी गई है, वह कुल मिलाकर लापरवाह बना हुआ है। पूर्व पार्षद टीकम सिंह राठौड़ और भाजपा नेता सुकेश दलाल ने इस पर आपत्ति व्यक्त की। अधिकारियों के संज्ञान में इस विषय को लाया गया है। लेबर डिपार्टमेंट के द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में ई केवाईसी अपडेट के लिए कर्मचारियों को दायित्व दिया गया। संबंधित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों के मामले में इस काम को कैसे संपन्न करना है, इसकी पूरी जिम्मेदारी है कर्मचारियों की है। इसके बावजूद क्षेत्र के जागरूक लोगों ने अपने स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराई तो लेबर डिपार्टमेंट के कर्मी गैर जिम्मेदार व्यवहार करने पर उतारू हुए हैं। जसमीत सिंह के बारे में ऐसी ही जानकारी मिली।
खबर के अनुसार म्युनिसिपल कॉरपोरेशन कोरबा के वर्तमान 14 अमरियापारा के बारात घर में कर्मचारी के लिए टेबल कुर्सी के अलावा चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से की गई। इसके पीछे उद्देश्य था कि स्थानीय लोगों को सुविधा प्राप्त करने और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी में कुछ सहूलियत हो सके। जानकारी मिली कि लोगों के सद्व्यवहार को कर्मचारियों ने गलत तरीके से लेते हुए मनमानी शुरू कर दी। पूर्व पार्षद टीकम सिंह राठौड़ और भाजपा नेता सुकेश दलाल ने बताया कि एक तो कर्मचारी सीमित समय के लिए यहां पर आता है और ऊपर से तेवर दिखाने की कोशिश करता है। आज भी उसने इस प्रकार की हरकत की। हमारे द्वारा दी गई सुविधा के प्रति कृतज्ञता जताने के बजाय उल्टे उसका व्यवहार गैर जिम्मेदाराना हो रहा है।
ऊपर से इस मामले में शिकायत करने की बात कर रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारी के इस व्यवहार को लेकर अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर से लेकर प्रशासन तक वास्तविक जानकारी पहुंचाने की बात कही। उनका कहना है कि दूसरे क्षेत्रों में जिन कर्मचारियों के ड्यूटी लगाई गई है वह अपने स्तर पर व्यवस्था कर रहे हैं। और अब यही काम हमारे क्षेत्र में होगा।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।




