
द जागरण टाइम्स। कोरबा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा हरदीबाजार स्थित शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में निबंध, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन चौधरी ने प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्कता एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए साइबर फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, ओटीपी फ्रॉड तथा विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर अपराधों के प्रति सदैव सजग रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एम.एम. वैष्णव, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एस.के. दुबे, महिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंजलि कंवर, क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मोहित चावला एवं नवीन शर्मा सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ स्वयंसेवक विपिन शर्मा, साहिल नामदेव, साक्षी राठौर, अंजली धारी, कोमल जांगड़े, गजेंद्र एवं अन्य स्वयंसेवक, विद्यार्थी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



