द जागरण टाइम्स, कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने कोरबा में तीन सड़क मार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए राज्य शासन को जमा आधार पर 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर प्रशासनिक सहमति दी है।इन मार्गों में सीतामणी से उरगा होते हुए भारतमाला चौक तक, मेन बैरियर से ट्रायजंक्शन (राजा होटल) तक तथा रेलवे क्रॉसिंग से गौमाता चौक तक के मार्ग शामिल हैं।एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने कलेक्टर कोरबा श्री कुणाल दुदावत को भेजे पत्र में बताया है कि प्रस्ताव पर एसईसीएल की कार्यात्मक निदेशक समिति की बैठक में प्रशासनिक सहमति दी गई।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



